मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा 1 मोबाइल चोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी के 5 मोबाइल फोन व ₹1770 किये बरामद
जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा लगातार चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा 1 शातिर मोबाइल चोर अभियुक्त उस्मान पुत्र शाहिद को चेकिंग के दौरान शाहबुद्दीनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल फोन एवं 1770 रुपये बरामद किये है।