शाहबाद: बारदाने की कमी के कारण गेहूं तुलाई बंद, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | May 23, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा में एमएसपी गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाने की कमी के कारण तुलाई कार्य बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान महापंचायत की तहसील इकाई ने जिला कलक्टर बारां के नाम नायब तहसीलदार मोहन पंकज को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।