इंदौर: द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के सूर्यदेव नगर में चोरों ने बनाया एक मकान को निशाना, बिजली के तारों की मदद से हुए फरार
Indore, Indore | Feb 21, 2024 चोरी की घटना द्वारकापुरी थाना इलाके के सूर्य देव नगर में हुई। फरियादी पंकज गायकवाड ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर गए हुए थे, इस दौरान अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और सोने चांदी की जेवर ले भागा। वही बदमाश ने फरार होने के लिए बिजली के तारों का इस्तेमाल किया, उसकी मदद से वह बाहर निकला था। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू की है।