गुलाना: गुलाना में मुहर्रम पर धूमधाम से निकला ताजिया जुलूस, मुख्य मार्गों से गुजरा, मस्जिद चौराहे पर युवाओं ने अखाड़े में
गुलाना में शुक्रवार शाम 4 बजे मुहर्रम पर्व पर गुलाना में ताजिया जुलूस धूमधाम से निकाला गया। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। मस्जिद चौराहा पर युवाओं और बच्चों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर लाठी-तलवार के करतब दिखाए। जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।