चूरू: आयुर्वेदिक चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र है राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय, रोजाना OPD में पहुंच रहे 200 से अधिक मरीज
Churu, Churu | Aug 27, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की प्राकृतिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने की समृद्ध सोच को चूरू जिला मुख्यालय पर चल रहा राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय और अधिक सुदृढ़ कर रहा है। यह अस्पताल प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा का उत्कृष्ट केन्द्र है।