तहसील मड़ावरा के बम्होरी कलां में सोमवार को शाम करीब 5 बजे एक राहगीर में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। जिससे राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायल राहगीर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।