लोहरदगा: 5 दिन से लापता कुशीनगर की महिला लोहरदगा में मिली, महिला थाना पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
लोहरदगा महिला थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से पांच दिनों से लापता महिला को सकुशल बरामद कर शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला के मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर निवासी समीर गुप्ता की पत्नी पुष्पा गोप पांच दिन पूर्व अपने घर से निकल गई थीं।