गोड्डा: नहर चौक में दुकान के सामने से चोर ने टोटो चुराया, कुछ सामान चुराकर छोड़ दिया
Godda, Godda | Apr 22, 2025 मंगलवार की शाम नहर चौक के बजरंग बली मंदिर के सामने लावारिस स्थिति में एक टोटो खड़ी थी। घर के मालिक रोहित शर्मा ने 100 नम्बर पर फोन कर सूचना दिया। नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जाँच शुरू की तो पता चला कि बीती रात ही नहर चौक के एक दुकान के आगे से इसकी चोरी हुई थी। चोर ने टोटो से जरूरी समानों की चोरी कर ली और उसे छोड़ दिया। पुलिस जाँच कर रही है।