मेदिनीनगर (डालटनगंज): जीएलए कॉलेज के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी पर फायरिंग,सीने में लगी गोली
मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के पास शनिवार सुबह 10.30 बजे ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीने में गोली लगी है। वह बेहोश बताए जाते हैं।