खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दोगावा-कसरावद निवासी 30 वर्षीय किसान पप्पू पिता मोहन अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी सड़क से गुजर रही एक निजी बस के ऊपर रखी लोहे की चद्दर तेज हवा में उड़कर सीधे उनके पैर में जा लगी।