प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को उत्साहपूर्वक हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रविवार की शाम 5 बजे बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जमुई पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में निजी स्कूलों के निदेशकों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।