एटा: एटा में आगरा रोड पर शनि देव मंदिर के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, दोनों सिपाही गंभीर घायल
Etah, Etah | May 29, 2026 एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आगरा रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों सिपाही घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दोनों की हालत गंभीर बताई है।