थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के सामान जैसे लाकेट, पायल, घंटा, सांप, घण्टी, थाली, लुटिया, प्लेट और 1720 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर ये गिरफ्तारी हुई है। काफी दिनों से पुलिस को अभियुक्त की तलाश भी कर रही थी आज इसकी गिरफ्तारी कर पुलिस कार्रवाई कर रही है