हनुमानगढ़: जिले में साइबर ठगी का नया ट्रेंड, दिल्ली ब्लास्ट की धमकी देकर कर रहे हैं धोखाधड़ी, साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
हनुमानगढ़ जिले में साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया है, और एक नई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि हाल ही में अपराधी एक नया तरीका अपना रहे हैं। आम नागरिकों को कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर दिल्ली ब्लास्ट जैसी घटनाओं में उनका नाम आने की धमकी देकर साइबर धोखाधड़ी कर रहे हैं।