शाहजहाँपुर। चूड़ी वाली गली के पास पाइपलाइन फटने से पानी का तेज फव्वारा निकल पड़ा, जिसकी बौछार करीब 10 फीट तक ऊपर उठती नजर आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से राहगीर घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए, वहीं कई लोगों ने रास्ता बदल लिया।