अकबरपुर: दीपावली पर्व को लेकर अकबरपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
अकबरपुर में दीपावली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को 4:00 बजे अकबरपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर अकबरपुर बाजार, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, सब्जी बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुज़रा।