धौलपुर: ज़िला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया ज़िला कारागृह का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष द्वारा गुरुवार को जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-निर्देशां की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। निर्धन बंदियों के लिए आर्थिक सहायता बाबत अभियान समेत रसोई की जानकारी ली।