पटना ग्रामीण: बेली रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सड़क हादसा, कार ने महिला पुलिसकर्मी और एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचला
शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे बेली रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने महिला पुलिसकर्मी और एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। घटना के बाद महिला पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में IGIMS अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुलिस कार को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।