पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग पर मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले निर्यात खेप का शुभारंभ किया, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया।