पटना ग्रामीण: सदन में फिर भड़के सीएम नीतीश कुमार, हाथ जोड़कर की बैठने की प्रार्थना
सदन में शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे विपक्ष के सामने सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर बैठने की प्रार्थना की। सीएम नीतीश कुमार पहले तो विपक्ष पर भड़क गए और उसके बाद उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि कहीं भी कोई गड़बड़ करेगा तो उस पर एक्शन होगा। बता दे कि नालंदा में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है, जिसमें महिला के पैरों में कई कीलें ठोकी गई है।