दारू प्रखंड की पंचायतों में हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में होलिका दहन हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक 'होलिका दहन' का पर्व दारू प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों में पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय समेत सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड उमडी।