अररिया: फरयानी नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजन सदमे में
Araria, Araria | May 24, 2026 रानीगंज थाना क्षेत्र के जमुना घाट स्थित फरयानी नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोरी किरण कुमारी की मौत हो गई। वह वार्ड संख्या 13 तेरासी टोला निवासी अनिल चौधरी की पुत्री थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी अनुसार किरण कुमारी अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी, जहां गहरे पानी में जाने से वह डूब गई।