मदनापुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के मोहानिया मोड़ पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन (संभावित रोडवेज बस) की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।