पन्ना: वर्षाकाल से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करें कलेक्टर पन्ना ने दिए निर्देश:
Panna, Panna | Jun 4, 2026 पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने वर्षाकाल में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि रोकने, राहत एवं बचाव कार्यों तथा वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।