भिंड के परेड चौराह पर पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज शुक्रवार के रोज दोपहर 2:00 बजे सिटी कोतवाली थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है