बेरमो: बेरमो में ठेका मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Bermo, Bokaro | Jun 1, 2026 बेरमो के सीसीएल ढोरी और बीएंडके क्षेत्र में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। समय लगभग 11 बजे मकोली के कृष्ण चेतना मंदिर में आउटसोर्सिंग में कार्यरत बिजली मिस्त्रियों व मजदूरों ने ‘काम बंद’ आंदोलन का फैसला लिया।