आगरा: रामबाग चौराहे पर भीख को लेकर बच्चों में हुई मारपीट, सड़क पर हंगामे से ट्रैफिक बाधित, वीडियो वायरल
Agra, Agra | Feb 18, 2026 आगरा के रामबाग चौराहे पर भीख मांगने को लेकर बच्चों के दो गुटों में मारपीट हो गई। वाहन चालक से मिले पैसों के बंटवारे पर शुरू हुआ विवाद सड़क के बीच धक्का-मुक्की और थप्पड़बाजी तक पहुंच गया। झगड़े से ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।