बागेश्वर के बिलौना रोडवेज डिपो में भू-धसाव और भारी वर्षा जैसी आपदाओं से निपटने के लिए मॉक अभ्यास कराया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य और राजस्व विभागों ने इसमें भाग लिया। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की है।