हरदोई में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेता पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि हाईकोर्ट की टिप्पणियों के बाद भाजपा सरकार की एनकाउंटर पॉलिसी खुद एनकाउंटर हो चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए फर्जी एनकाउंटर कराए, लेकिन हकीकत यह है कि अपराध कहीं नहीं रुके।हत्याएं, लूट,डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे।