दुधि: रेनूकूट के रवि सिंह को अखिलेश यादव ने सम्मानित किया, कहा- युवा खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करें
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।