आरा: भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव में गली के विवाद को लेकर एक अधेड़ को चाकू मार दी गई, जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 22, 2024 भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव में गुरुवार के शाम गली के विवाद को लेकर एक अधेड़ को चाकू मार दी गई। जख्मी अधेड़ को चाकू बाएं हाथ पर मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।