आरा: सिम कार्ड बेचने निकले व्यक्ति का कुंआ में डूबने से हुई मौत,घटना मसाढ़ की है
Arrah, Bhojpur | Mar 21, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पैठानपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति देव नाथ महतो की कुंआ में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक सिम कार्ड बेचने का कार्य करते थे। आज भी वो सिम कार्ड बेचने निकले था जहां मसाढ़ गांव के कुआं में गिर गए जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।