खंडवा में कोटवाड़ा-सतवाड़ा मार्ग पर आज गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक स्कूल बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। कार में बैठे पिता-पुत्र में कार चालक के बेटे कुणाल को चोट आई है, जबकि पिता अशोक सेन सुरक्षित हैं , जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे की है