बिधूना: बेला क्षेत्र के हृदयपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से 10 बीघा खेत में पड़े गेहूं के अवशेष जल गए
बेला। थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से करीब 10 बीघा खेत में पड़े गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गये। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।