ग्वालियर गिर्द: रॉन्ग साइड में डिवाइडर में घुसा ट्रक, ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया, लगा घंटों तक जाम
ग्वालियर के AG ऑफिस पुल से उतरते ही बने नए मार्ग पर बुधवार देर रात 11:30 बजे एक आयशर ट्रक डिवाइडर तोड़कर कथित रूप से रॉन्ग साइड में घुस गया। सुबह से यातायात बाधित होने लगा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।स्थिति को सामान्य करने के लिए मौके पर क्रेन बुलाई गई, जिसकी मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। ट्रक हटाने की प्रक्रिया के दौरान काफी देर तक जाम की स्