शाहबाद: आलमनगर में भूमि विवाद के चलते महिला सहित चार लोगों को पीटकर किया घायल
मंझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने दूसरे पक्ष पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया जिससे एक महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई । घायलों का डॉक्टर परीक्षण कराया गया। आलम नगर निवासी सोहेब गाजी पुत्र लतीफ गाजी के अनुसार मुंजन, अमीरू,सबाब पर कब्जा करना चाहते हैं।