मंडला: जिले में मौसम बदलने से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, डॉक्टर मनोज मुरली ने दी जानकारी
Mandla, Mandla | Sep 16, 2025 मंडला जिले में मौसम परिवर्तन का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिख रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत है। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। जिला चिकित्सालय में डॉ मनोज मुराली ने मंगलवार को 2:30 बजे बताया कि वायरल फीवर के कारण अस्पताल में भीड़ बढ़ी है।