गोमिया: बोकारो रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों का शव बरामदगी मामले में मंडवाडीह में शोक संतप्त परिजन से मिले मंत्री योगेंद्र
Gumia, Bokaro | Jun 6, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत टिकाहारा पंचायत के मंडवाडीह ग्राम में आज शनिवार समय दो बजे गोमिया विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों का शव बरामदगी मामले के शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुचे।मृतक स्वर्गीय बबलू सोरेन, स्वर्गीय दीपक सोरेन एवं स्वर्गीय बाबूराम मुर्मू के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।