हुलासगंज प्रखंड के सलेमपुर गांव में खेत में किए गए वृक्षारोपण को असामाजिक तत्वों ने आग लगाकर नष्ट कर दिया। इस घटना में सभी पेड़ जलकर राख हो गए। पीड़ित बिपिन बिहारी एवं बबलू कुमार ने घटना की जानकारी शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गांव के लोगों से पता चला कि खेत में किसी ने आग लगा दिया है।