आठनेर: आठनेर के हिवरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Athner, Betul | May 2, 2026 आठनेर क्षेत्र के हिवरा गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन आत्मारामजी साकरे, माता ललिता साकरे एवं पत्नी आशा साकरे द्वारा किया जा रहा है।