बिश्रामपुर: केतात में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में निकाली गई विशाल कलश शोभा,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
रामनवमी पूजा कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्र पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को केतात में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कलश शोभा यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से हुई जो की देवी मंडप मंदिर होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया।इसके उपरांत नदी तट पर वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।