शुक्रवार को करीब 11 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम मीतली निवासी अक्षित के मुताबिक वह बाइक से चचेरे भाई मनीष को क्षेत्र के एक स्कूल में छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान ग्राम मीतली स्थित हाइवे पर अचानक ब्रेक लगने से बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया।