नजीबाबाद: नांगल में उच्च प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया पकड़
आज 31 जुलाई सुबह लगभग 9:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम वर्मा ने उसी स्थान पर सांप को दोबारा देखा। उन्होंने तत्काल राजगढ़ वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन दरोगा योगेश कुमार, वनरक्षक मेघनाथ सिंह, पवन कुमार, प्रमोद कुमार और महावीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। और सांप को पकड़ लिया।