मुरैना नगर: बित्तोली गांव के पास तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना के रिठौरा थाना क्षेत्र में बित्तोली गांव के पास आज बुधवार दोपहर तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में बमरौली निवासी 30 वर्षीय अमरेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया,जो टेकरी की तरफ जा रहा था,जबकि दूसरे युवक को हल्की चोट आई।परिजन प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए,जहां उसका इलाज जारी है।