केिशनपुर: किशनपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबारी को ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
दिनांक-21.1.2024 को दोपहर करीब 01 बजे गुप्त सूचना के आधार पर मो0 समीम पिता-मो0 सुलेमान सा0-ठाढ़ीधत्ता उत्तर वार्ड नं0-05 थाना-किशनपुर जिला-सुपौल को ऑटोरिक्शा के पिछले भाग (डिक्की) में शराब छुपाकर ले जाते हुए रंगे हाथ थरिया गैस गोदाम के नजदीक पकड़ा गया था। इलेक्ट्रीक रिक्शा से कुल तीन बोरा में 298 बोतल में 89.4 लीटर दिलवाले सोफी नेपाली देशी शराब बरामद किया गया।