केिशनपुर: किशनपुर में धूमधाम से मनाया गया लोकआस्था का पर्व सामा चकेवा
लोक आस्था का पर्व सामा चकेवा धूमधाम से मनाया गया। छठ पर्व के समापन के साथ ही शारदा सिन्हा के गाए गए सामा चकेवा एवं चुगला चुगली के गीत जहां बजने लगते हैं। वहीं इस पर्व को मनाने वाली महिलाएं मिट्टी की प्रतिमा को अंतिम रूप देना शुरू कर देते हैं। इन प्रतिमाओं में सामा चकेवा चुगला,सतभैया,वृन्दावन एवं कुछ खास पक्षियों की प्रतिमा शामिल है।