बाढ़ का असर : नदी में बह गए 3,000 LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में जलभराव हो गया, जिससे करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। इनमें भरे और खाली दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या समुद्र किनारे बहकर आए किसी भी सिलेंडर को न छुएं और न ही घर ले जाएं। प्रशासन का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडरों में गैस भरी है या नहीं, इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
डिस्क्लेमर:-
डिस्क्लेमर: यह समाचार विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। वीडियो या तस्वीरों में दिखाई गई सामग्री का उद्देश्य केवल समाचार जानकारी देना है।
#Maharashtra #Raigad #LPGCylinder