बहराइच: बहराइच में 22 फरवरी को लगेगा 'वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर': प्रिया कुमारी राय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
बहराइच में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026 को 'वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कपूरथला कैंपस स्थित 'उत्थान ऑडिटोरियम' में आयोजित होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय ने जानकारी दी है।