भिंड नगर: बक्सा वाली पुलिया का पूर्व राज्य मंत्री सुनील बाल्मीकि के निरक्षण के बाद,नपा प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया कचरा
भिंड। शहर के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बक्सा वाली पुलिया पर अत्यधिक कचरा जमा होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई थी। नाले का पानी नहीं निकल पाने के कारण आसपास के क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति बन गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इसी समस्या को देखते हुए आज पूर्व राज्य मंत्री मौके पर पहुंचे तब कर्मचारियों ने साफ सफाई की है