फुलवरिया: मजिरवा कला बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 480 रोगियों का हुआ इलाज ,पूर्व विधायक भी हुए शामिल
प्रखंड के मजीरवा कला बाजार में बीते रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी के गोरखपुर और बनारस से विभिन्न रोगों के प्रसिद्ध चिकित्सक सेवा दिए। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे पूर्व विधायक के प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक व राजद नेता राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने दीप जलाकर कर किया।